adevertisment Adevertiisment banner

Firozabad: क्रिकेट खेलते समय छाती में गेंद लगने से बालक की मौत, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Firozabad: टूंडला रोड स्थित एक क्रिकेट अकादमी में सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। क्रिकेट खेलते समय तेज गेंद छाती पर लगने से बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, थाना नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी रंछोर निवासी सुरेंद्र सिंह का इकलौता पुत्र अंश (12) टूंडला रोड स्थित फ्यूचर क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा था। सोमवार शाम फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था, जिसमें अंश बल्लेबाजी कर रहा था। बताया जाता है कि वह शानदार पारी खेल रहा था, तभी एक तेज गेंद सीधे उसकी छाती पर आ लगी। गेंद लगते ही अंश जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

घटना से मैदान में हड़कंप मच गया। अकादमी संचालक और अन्य कोच उसे तुरंत एफएच मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक बच्चा अस्पताल पहुंचा, उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

बेटे की मौत की सूचना मिलते ही अंश के परिजन अस्पताल पहुंचे और बेकाबू हो गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। स्थिति को बिगड़ता देख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया।

Firozabad: also read- Ayodhya Ram Temple: अयोध्या धाम महोत्सव में लीन, दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा का शुभारंभ – राजा राम होंगे साक्षात विराजमान

इस दुखद घटना पर थाना टूंडला प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बच्चे की मौत छाती में गेंद लगने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक अंश अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जिससे पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Back to top button