adevertisment Adevertiisment banner

वाराणसी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब: महंत-मौलाना व हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने एक साथ सुनी मन की बात

वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में महंत मौलाना व हिंदू- मुस्लिम समाज की महिलाएं एक साथ बैठ कर आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के संस्करण को सुना गया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 100वें अध्याय को उत्सव की तरह सुनने के लिए मुस्लिम महिला फाउण्डेशन एवं विशाल भारत संस्थान ने लमही के सुभाष भवन में विशेष आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में संत, मौलाना,मुस्लिम महिलाएं,दलित समुदाय के लोग,घरेलू एवं कामकाजी महिलाओं ने भागीदारी की। मन की बात सुनने के पश्चात विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी जी के मन की बात सुनकर कई विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ सेवा को अपनाया,जिससे समाज को केवल स्वार्थी लोग नहीं बल्कि सेवा करने वालों का एक समूह मिला।

राष्ट्र के प्रति भक्ति बढ़ी और देश की चिंता करने वालों की संख्या में वृद्धि हुई। महंत बालक दास ने कहा कि जब देश का अभिभावक देश को ही अपना परिवार समझकर सबकी चिंता करता है तो निश्चित रूप से देश आगे बढ़ता है। मन की बात सबके दिल की बात है और प्रेरित करने वाला है। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि मोदी जी ने मुस्लिम महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन किया है।

मन की बात से मुस्लिम महिलाओं को कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। तीन तलाक के अपराध से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को सम्मान से जीने का रास्ता दिखाने वाले मोदी जी के मन की बात सुनना भी गर्व की बात है।

इस कार्यक्रम में नजमा परवीन,डा० मृदुला जायसवाल,ज्ञान प्रकाश,अफसर बाबा, जय प्रताप सिंह,खुशी भारतवंशी,इली भारतवंशी,उजाला भारतवंशी,दक्षिता भारतवंशी,धनंजय यादव,अफरोज,फिरोज, ममता,रीता,अंजू, राजकुमारी,सुशीला, सीमा,सेचना,कलावती, पार्वती,प्रभावती,पूनम श्रीवास्तव,सुनीता श्रीवास्तव,सरोज देवी, किशुना,नगीना,नाजिया, शबनम शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button