adevertisment Adevertiisment banner

गाजीपुर: झोपड़ी में दबकर युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

गाज़ीपुर। जनपद में तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने जहां तापमान में गिरावट और लोगों को गर्मी से राहत महसूस कराई है, तो वहीं दूसरी ओर आंधी और बारिश के चलते जान माल का नुकसान भी प्रकाश में आया है। करंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जमुआव के बेरासो गांव में तेज आंधी- तूफान में रिहायशी मड़ई गिर जाने से दीपक मिश्रा (20) की मौत हो गई।

युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बीती देर शाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अचानक तेज हवा के साथ वर्षा होने लगी। दीपक मिश्रा वर्षा और आंधी से बचने के लिए पास स्थित प्यारे प्रजापति की मड़ई में चला गया। तभी ईंट के पिलर और बंबू के सहारे खड़ी मड़ई आंधी में गिर गई। अचानक मड़ई गिरने से दीपक उसमें दब गया।

शोर सुनते ही मौके पर पहुंचे ग्रामवासियों आनन-फानन युवक को निकालकर जिला अस्पताल पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। करंडा थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button