adevertisment Adevertiisment banner

सरकार द्वारा शिशुओं की देखभाल, पोषण तथा शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है-सांसद

https://youtu.be/dGeehhU6zGQ?si=lbzAcplphmrDLESq

जनपद में बनने वाले 90 आंगनबाड़ी निर्माण के तहत आज सांसद जय प्रकाश रावत ने ब्लाक हरियावां के प्राथमिक विद्यालय हबीबपुर में बनने वाले आंगबाड़ी भवन का शिलान्यास, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया तथा हाट कुक्क मील योजना का शुभारम्भ करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र पर पंजीकृत बच्चों को गरमा-गरम भोजन परोस कर किया। इस अवसर पर सांसद ने एक नव विवाहित धात्री महिला की गोद भराई के साथ एक बच्चे को खीर खिलाकर उसका अन्न प्रसन किया तथा विद्यालय प्रागंण में वृक्षारोपण भी किया।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत एवं प्रदेश सरकार नवजात शिशुओं की देखभाल, पोषण तथा प्रारम्भिक शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है तथा आने वाले पीड़ी कुपाषित न हो और बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी हो। जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने में अग्रणी जनपद के लिए जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिलाधिकारी द्वारा आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आवास आदि विभिन्न योजनाओं में उत्कृण कार्य किये जा रहे है इसके लिए वह प्रशंसा के पात्र है।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में आयुष्मान कार्ड बनाने में जनपद प्रथम स्थान पर है और जो पात्र छूट रहे है उनका भी प्राथमिकता पर आयुष्मान कार्ड बनाये जायेगें ताकि हर पात्र व्यक्ति योजना लाभ उठाकर अपनी गंभीर बीमारी का ईलाज करा सके। उन्होने कहा कि जो भी व्यक्ति आर्थिक स्थिति से संपंन है और पात्रता की श्रेणी में नहीं आते है वह अपना राशन कार्ड निरस्त करा दें ताकि किसी पात्र का राशन कार्ड का लाभ मिल सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इन सभी 90 आंगनबाड़ी केन्द्रो का निर्माण दो माह में पूर्ण करा लिया जाये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सांसद को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम जिला कार्यक्रम https://eksandesh.org/news_id/34336अधिकारी मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी, ग्राम प्रधान श्रीमती रजबाला अन्य अधिकारियों तथा ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, जितेन्द्र सिंह, अमित वर्मा व धीरेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button