adevertisment Adevertiisment banner

Hardoi- शिव शंकर डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित रेडियो जागो 90.4 एफएम द्वितीय स्थापना दिवस पर शुक्रवार को

Hardoi- स्टूडियो परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति विधान परिषद मानवेन्द्र प्रताप सिंह रहे। सबसे पहले उन्होंने रेडियो जागो के स्टूडियो में जाकर रेडियो जागो के सफल संचालन पर बधाई दी। कार्यक्रम में शिव शंकर डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष अभय शंकर गौड़ ने मुख्य अतिथि मानवेन्द्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी, सांसद जय प्रकाश, विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का युग एक तकनीकी युग है। रेडियो जागो अपने कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है। जहाँ अख़बार की पहुँच नहीं है वहाँ यह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि रेडियो जागो लगातार कीर्तिमान स्थापित करे व अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहे।

Hardoi- Moradabad- नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए 15 अप्रैल से विशेष अभियान चलाएगा मुरादाबाद नगर निगम

विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने बधाई देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुँचाने में रेडियो जागो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह आम जन तक सूचनाओं के प्रेषण का महत्वपूर्ण माध्यम है। सांसद जय प्रकाश ने कहा कि रेडियो जागो का कारवां लगातार आगे बढ़ता रहे। विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि रेडियो जागो हरदोई के लिए एक अच्छी पहल रही। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने भी रेडियो जागो के सफल संचालन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने 20 ई रिक्शा चालकों को मुफ्त रेडियो जागो सेट वितरित किये। मंच का संचालन मनीष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button