adevertisment Adevertiisment banner

हरदोई: आकाशीय बिजली के ढहाया कहर, एक किशोर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

हरदोई। रविवार को तेज बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से बकरी चराने गए दो किशोर चपेट में आने से एक की मृत्यु व दूसरे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। इस दैवीय आपदा से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा रैंसो में दो किशोर मोहम्मद आसिफ पुत्र मैमुद्दीन उम्र 12 वर्ष व अजय उर्फ बउआ उम्र 10 वर्ष रविवार की दोपहर गांव के बाहर खेतों में बकरी चराने गए थे।

इसी दौरान सायं को तेज बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से दोनों किशोर चपेट में आ गए। जिसमें अजय उर्फ बउआ की मौके पर मृत्यु हो गई। दूसरे साथी मोहम्मद आसिफ की हालत काफी गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना के डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। इस दैवीय आपदा से परिजनों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button