adevertisment Adevertiisment banner

Hardoi: उप्र के हरदोई में सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, पांच घायल 

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ग्राम रोशनपुर के पास बुधवार को डीसीएम और ऑटो की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। जान गंवाने वालों में 05 महिलाएं, 02 बच्चियां, 01 बच्चा और 02 पुरुष हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Hardoi: also read- Uttarakhand: वर्ष 2019 में युवक की गाेली मारकर की थी हत्या, हरिद्वार जेल में काट रहा था आजीवन कारावास की सजा

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि रोशनपुर गांव के पास सामने से आ रहे डीसीएम की ऑटो से टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, उसमें सवार सात सावारियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।कुछ देर बाद तीन घायलों ने बिलग्राम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पांच अन्य लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। घटना की जानकारी पर जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी जिला मुख्यालय से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटना के बाद से डीसीएम चालक और हेल्पर फरार हो गए। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

Related Articles

Back to top button