adevertisment Adevertiisment banner

गाजीपुर : न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण 

गाजीपुर। जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट परिसर में  मेडिकल कैम्प मे अधिवक्ताओं  ने अपना  स्वास्थ्य परीक्षण करवाया । साथ ही लगे इस शिविर मे  कई न्यायाधीशों ने भी लाभ उठाया। कैम्प में मौजूद चिकित्सकों ने सैकड़ों अधिवक्ताओं के ब्लड जांच, बीपी जांच आदि चेकअप के साथ-साथ मेडिसिन वितरण भी किया।

सिविल बार संघ गाजीपुर कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा ने बताया कि न्यूरो सिटी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर अशोकनगर पांडेयपुर वाराणसी के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जनपद न्यायाधीश संजय कुमार ने किया। इसके बाद सिविल बार संघ के अधिवक्ताओं का डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

अधिवक्ताओं को मिला लाभ

इसमें लगभग 300 अधिवक्ताओं का परीक्षण किया गया। सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुधाकर राय ने कहा कि इस मेडिकल कैम्प का बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं को लाभ मिला है। सर्दी जुखाम बुखार समेत तमाम बीमारियों में लोगों को मौजूद चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया है। साथ ही कई तरह की जांच भी कैम्प की गई है। इस दौरान प्रमुख रूप से महासचिव रतन जी लाल श्रीवास्तव, संजय कुशवाहा, रणजीत सिंह, राकेश कुमार, अखिल शर्मा, सतीश कुमार, दिनेश कुमार, राजेश राय, सुरेश सिंह, धीरेंद्र नाथ सिंह, रमेश यादव सहित सैकड़ों अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button