adevertisment Adevertiisment banner

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के अहरौला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के ट्रैक्टर ट्राली से टकराने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्टोन नंबर 213 के करीब शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो बांस लदे एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गयी। इस हादसे में बोलेरो में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र लाल ने रविवार को बताया कि हादसे में कैलाश (45),दुक्खी (43),गुड्डी (40),रानी (11) और नीतू (38) की मृत्यु हो गयी। कैलाश और नीतू पति पत्नी है। घायल किरण (40) नामक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां से वाराणसी स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल और मृतक सभी देवरिया जिले के महुआडीह के निवासी हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ितों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button