adevertisment Adevertiisment banner

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार आठ लोगों की मौत, 15 घायल

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वाहन में टक्कर मार दी। आमने सामने की टक्कर में पिकअप वाहन में सवार आठ लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गये। दलपतपुर रोड़ पर खैरखाता गांव के नजदीक हुए इस हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और एक बालिका भी शामिल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह सभी लोग पिक अप में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने रामपुर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।
कुछ घायलों को निजी अस्पताल कोसमोस में रैफर किया गया है। पिकअप वाहन में महिला पुरुषों समेत 26 लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हेमराज मीणा ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना।

इस हादसे में मृतकों मे 14 वर्षीय राजिया पुत्री सुलेमान, हनीफा (42) भोजपुर, कु.मुनीजा (18) पुत्री छोटे, श्रीमती हकुमत (60),मुसरफा (25) पुत्री अब्बास,आसिफ (40) निवासी कोरवाकू थाना भोजपुर, मौहम्मद आलम (36) तथा ज़ुबैर (45) निवासीगण बरवाला मजरा थाना कटघर मुरादाबाद शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button