adevertisment Adevertiisment banner

जालौन: भाजपाइयों ने जन चौपाल लगाकर गिनाई योगी सरकार की उपलब्धियां

जालौन। भाजपा कोंच नगर के तत्वाधान में शक्ति केंद्र 82 गांधी नगर में योगी सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन चौपाल का आयोजन भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अध्यक्षता किया गया।

शक्ति केंद्र प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश चोपड़ा ने राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्पलाइन की स्थापना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 1 लाख 52 हजार कन्याओं का विवाह हुआ।

हर गरीब को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। योगी सरकार में नागरिकों के लिए लोक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। इस मौके पर दीपक मिश्रा, राघवेंद्र निरंजन, शक्ति केंद्र संयोजक राकेश वर्मा, महेंद्र अग्रवाल, सुनील कुशवाहा, कन्हैया झा, रामकुमार, हरिओम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button