adevertisment Adevertiisment banner

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ सुदूर गांव में तलाशी अभियान जारी

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुदूर गांव में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात गुरसाई टॉप इलाके के मोहरी शाहस्टार में पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जंगल की ओर बढ़ रहे आतंकवादियों को चुनौती दी जिसके बाद कुछ देर के लिए गोलीबारी भी हुई।

Jammu-Kashmir: also read- Bhopal- भोपाल में दो दिवसीय मध्य प्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव-2024 शुरू

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों को भेजा गया और व्यापक तलाशी अभियान जारी किया गया।उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने ड्रोन और खोजी कुत्तों को तैनात किया है। इसके अलावा आज सुबह एक हेलीकॉप्टर भी जंगल के ऊपर मंडराता हुआ देखा गया। आतंकियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है.

Related Articles

Back to top button