adevertisment Adevertiisment banner

Jaunpur News: जौनपुर में कृषि विभाग को मिले 71 नए प्राविधिक सहायक, नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

Jaunpur News: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में हुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने सभी चयनित कर्मचारियों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

71 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बताया कि जौनपुर जिले में कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक पद पर कुल 71 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त कर्मचारियों की जिम्मेदारी किसानों तक शासन की योजनाओं और कृषि संबंधी सुविधाओं को पहुंचाने में अहम होगी।

उन्होंने कर्मचारियों से पूरी निष्ठा के साथ काम करने और पात्र किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

किसानों के हित में जिम्मेदारी से काम करने की अपील

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कहा कि कृषि विभाग से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों से किसानों के हित में पूरी जिम्मेदारी और नेशन फर्स्ट की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया।

डीएम ने दी ईमानदारी से काम करने की सलाह

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में जिम्मेदारी के साथ काम करना बेहद जरूरी है। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कृषि और किसान हित से जुड़ी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने में प्राविधिक सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

लखनऊ के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नवनियुक्त कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। वहीं उप कृषि निदेशक अश्वनी सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार समेत कृषि विभाग के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button