Bollywood news: ‘मैं अभी 80 का हूं’—जावेद अख्तर का मजेदार जवाब, आमिर खान ने मांगी माफी

Bollywood news: बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर एक बार फिर अपनी हाजिरजवाबी के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में एक स्क्रिप्ट राइटिंग इवेंट के दौरान उनका और आमिर खान का एक मजेदार संवाद देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया।

यह मौका ‘स्पाइरल बाउंड’ नाम के एक राइटिंग प्रोग्राम का था, जहां फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। बातचीत के दौरान आमिर खान ने जावेद अख्तर से उनके लंबे करियर और लगातार एक्टिव रहने को लेकर सवाल किया। आमिर का सवाल गंभीर था, लेकिन जावेद अख्तर ने इसका जवाब अपने खास अंदाज में दिया।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि सबसे पहले “एटीज” शब्द का इस्तेमाल न किया जाए, क्योंकि इसमें 87 भी शामिल होता है, जबकि वे अभी सिर्फ 80 साल के हैं। उनके इस हल्के-फुल्के मजाक ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया और वहां बैठे लोग ठहाके लगाने लगे।

जावेद अख्तर की इस बात पर आमिर खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और तुरंत मुस्कुराते हुए उनसे माफी मांग ली। यह पल न सिर्फ मनोरंजक था, बल्कि दोनों कलाकारों के बीच की सहजता और सम्मान को भी दर्शाता है।

Also Read: Bhabanipur exit poll: ममता बनर्जी की सीट भबानीपुर पर बड़ा खेल! Exit Poll में सामने आया चौंकाने वाला खुलासा

इस इवेंट में कई अन्य फिल्मी सितारे भी शामिल हुए, लेकिन जावेद अख्तर और आमिर खान की यह छोटी सी नोकझोंक सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर गई। यह वाकया एक बार फिर साबित करता है कि जावेद अख्तर की बातों में आज भी वही धार और चुटीलापन है, जो उन्हें खास बनाता है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button