adevertisment Adevertiisment banner

Jhansi: घर के बाहर सो रही अधेड़ महिला की 50 मीटर दूर पड़ी मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi: चिरगांव थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय अधेड़ महिला का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है।

50 वर्षीय रामसखी पत्नी भूरे चिरगांव के रावतपुरा डेरा में रहती थी। बीती रात वह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। सुबह उसका शव घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। इस मामले में मृतका के पति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह जताते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

वहीं चचेरी बहू पार्वती ने बताया कि 3 बजे जब वह जागी तो टॉर्च जल रही थी लेकिन चाची चारपाई पर नहीं थी। सुबह उसके पड़ोसी महिला ने बताया कि किसी का शव पड़ा है। उसने बताया कि चाची का शव निर्वस्त्र पड़ा था। गले पर चोट के निशान थे। शरीर पर भी चोट के निशान देखे गए। सूचना पर एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी समेत सीओ मोंठ व चिरगांव थाना प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित कर रही थी।

Jhansi: also read- Kolkata: तृणमूल कार्यालय में आगजनी के आरोप, इलाके में तनाव

इस संबंध में एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि चिरगांव के रावतपुरा डेरा पर एक महिला का शव मिला है। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पति ने पुलिस को तहरीर दे दी थी।

Related Articles

Back to top button