झांसी: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार की घोषणा से महानगर में दौड़ी खुशी की लहर
झांसी। प्रधानमंत्री द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार करने की घोषणा होते ही महानगर खुशी की लहर दौड़ गई। दद्दा ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ मिष्ठान वितरण कार्यक्रम विभिन्न संगठनों द्बारा किये जा रहे है। इसी क्रम में शनिवार को बुंदेलखंड फोटोग्राफर एसोसिएशन के नेतृत्व में मुख्य अतिथि संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप सरावगी ने खेल रत्न अवार्ड दद्दा ध्यानचंद के नाम पर किए जाने पर खुशी जाहिर की और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिठाई वितरण की।
संदीप सरावगी ने कहा कि वीरों की धरती झांसी में जन्मे दद्दा ध्यानचंद ने हिटलर जैसे तानाशाह को भी दांतो तले चने चववा दिए और आज देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जो निर्णय लिया गया एक सराहनीय है। बुंदेलखंड की धारा में जन्मे हॉकी के जादूगर दद्दा ध्यानचंद ने जो देश का नाम पूरे विश्व में विख्यात किया। आज जो निर्णय लिया गया वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वर्षों से चली आ रही मांग कि हाकी के जादूगर और महान खिलाड़ी दद्दा ध्यानचंद को भारत रत्न से नवाजे जाने की कमी आज भी खल रही है।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार दद्दा को भारत रत्न से सम्मानित करे। विशेष अतिथि गहोई जागृति मंच अध्यक्ष साकेत गुप्ता ने सरकार की इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। इस मौके पर डा.विजय पहारिया, फिरोज खान,लखन गौतम,राजू सेन,राकेश अहिरवार,विशाल पिपरैया, विकास पिपरैया,इंदर गौतम,धर्मेंद्र चौधरी,राकेश गुप्ता, बसंत गुप्ता,सुशांत गेडा, एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल,हरि अग्रवाल, पवन साहू हेमंत ठाकुर,अनवर अली,अशोक सरवरिया,आनंद ठाकुर आदि मौजूद रहे।
वही झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू की अध्यक्षता में ध्यानचंद स्टेडियम में मिष्ठान वितरण, दद्दा का माल्यार्पण एवं खिलाड़ियों का सम्मान का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं कोर कमेटी सदस्य पीयूष रावत ने कहा कि भारत ने ओलंपिक में हॉकी में 41 साल से चला आ रहा सूखा खत्म करने के साथ ओलंपिक में पदक जीतकर इस खेल का पुराना गौरव वापस लौटा दियाऔर इस खेल को विश्व में गौरव दिलाने वाले मेजर ध्यान चंद्र के नाम पर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने पर हर्ष व्यक्त किया । इस मौके पर महानगर कोषाध्यक्ष विवेक जैन , महिला व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शिवाली अग्रवाल, महामंत्री मधु पासी, कोषाध्यक्ष योग माया मिश्रा, रेखा वैद्य, मनोज अग्रवाल ,गणेश राम चौधरी, अशोक पासी आदि उपस्थित रहे।



