adevertisment Adevertiisment banner

कर्नाटक चुनाव: योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हिंदू आस्था का ‘मजाक’ बनाने का लगाया आरोप

कोप्पा (कर्नाटक)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बजरंग दल पर प्रतिबंध का प्रस्ताव कर उसने हिंदू आस्था का ‘मजाक उड़ाने’ का प्रयास किया है और बहुसंख्यक समुदाय इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ (एक भारत, महान भारत) को पसंद नहीं करते हैं, वे ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) जैसे ‘राष्ट्र-विरोधी’ संगठनों का समर्थन कर रहे हैं। सीएम योगी ने कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश में राम की भूमि से हनुमान (कर्नाटक) की भूमि पर आए हैं। आदित्यनाथ गोरखनाथ मठ के प्रमुख भी हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच जुड़ाव इस तथ्य को रेखांकित करता है कि वे अभिन्न रूप से एक हैं और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को मूर्त रूप देते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा, “बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का मतलब है कि कांग्रेस हिंदू आस्था का मजाक बनाने की कोशिश कर रही है। हिंदू समुदाय इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और इसे स्वीकार नहीं करेगा।”

Related Articles

Back to top button