adevertisment Adevertiisment banner

केजरीवाल ने बनाया दिल्ली को शराब का गढ़ : चौधरी अनिल कुमार

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश और विदेशों में प्रचार करते फिर रहे हैं कि उन्होंने दिल्ली की स्थिति में अभूतपूर्व बदलाव किए हैं लेकिन सच्चाई यह है कि हाल ही आबकारी नीति के चलते उन्होंने दिल्ली को शराब का गढ़ बना दिया है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि श्री केजरीवाल ने दिल्ली में एक हजार मोहल्ला क्लीनिक खोलने और स्कूलों की हालत सुधारने का वादा किया था लेकिन शराब माफिया के दबाव में आकर उन्होंने दिल्ली में लगभग 850 ठेके खोलने की अनुमति दे दी है और यह काम निजी हाथों में सौंपा गया हैं। अनेक इलाकों में सरकारी दुकानों को बंद कराया जा चुका है और वहां काम कर रहे कर्मचारियों के भविष्य का कोई अता पता नहीं है।

उन्होंने कहा कि राजधानी में अचानक इतनी संख्या में शराब की दुकानें खोले जाने का यही मतलब है कि वह शराब माफिया के कब्जे में आ गए हैं और लोगों की सेहत की उन्हें कोई चिंता नहीं हैं। ये ठेके ऐसे अधिकतर स्थानों पर खोले जा रहे हैं जहां आसपास स्कूल भी हैं ।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के वरिष्ठ प्रवक्ता डा. नरेश कुमार ने राजधानी में डेंगू और लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कहा कि श्री केजरीवाल का ध्यान इस तरफ बिल्कुल भी नहीं हैं और वह अन्य राज्यों में जाकर लोगों को हर चीज मुफ्त में देने का झांसा दे रहे हैं। राजधानी के अस्पतालों की हालत किसी से भी नहीं छिपी है और इनमें कांट्रेक्ट पर काम करने वालेे चिकित्सक तथा नर्सें आए दिन हड़ताल पर रहती हैं लेकिन मुख्यमंत्री के पास ऐसे गंभीर मसलों के लिए समय नहीं है , वह आजकल चुनावी पर्यटन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button