adevertisment Adevertiisment banner

कृषि कानूनों की वापसी पर बोले केजरीवाल, किसानों की शहादत अमर रहेगी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीन कृषि क़ानून रद्द होने को बड़ी खुशखबरी बताते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान शहीद होने वाले किसानों की शहादत अमर रहेगी। सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि क़ानूनों को रद्द करने की घोषणा के बाद ट्वीट कर कहा कि आज प्रकाश दिवस के दिन कितनी बड़ी खुशखबरी मिली। तीनों क़ानून रद्द। 700 से ज़्यादा किसान शहीद हो गए। उनकी शहादत अमर रहेगी।

आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी कि किस तरह इस देश के किसानों ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था। मेरे देश के किसानों को मेरा नमन।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि इस महीने के आख़िर से शुरू हो रहे संसद के सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button