adevertisment Adevertiisment banner

Kharmas ends today: आज से शुरू हुए मांगलिक कार्य, जून तक मिलेंगे 38 वैवाहिक मुहूर्त

Kharmas ends today: एक माह तक मांगलिक कार्यों पर विराम लगाने वाला खरमास आज, सोमवार को समाप्त हो गया है। इसके साथ ही विवाह, गृहप्रवेश, नामकरण संस्कार जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत भी हो चुकी है। रामानुजगंज के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित जितेंद्र तिवारी ने बताया कि 14 अप्रैल से लेकर 10 जून तक कुल 38 शुभ विवाह मुहूर्त बन रहे हैं। यह समय उन लोगों के लिए अत्यंत उपयुक्त है जो इस वर्ष विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं।

11 जून से रुकेंगे विवाह के कार्य

पंडित तिवारी के अनुसार, 11 जून से गुरु तारा अस्त हो रहा है, जिससे शुभ कार्यों पर पुनः विराम लग जाएगा। इसके पश्चात देवशयनी एकादशी के आगमन तक कोई विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा। यद्यपि परंपरा अनुसार देवउठनी एकादशी (इस बार 1 नवंबर) के बाद वैवाहिक कार्यक्रम आरंभ होते हैं, परंतु इस बार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल न होने के कारण विवाह की शुरुआत 21 नवंबर से ही होगी।

163 दिनों की लंबी प्रतीक्षा

इस वर्ष परंपरागत चातुर्मास की तुलना में विवाह कार्यों की विराम अवधि कुछ अधिक है। सामान्यतः चातुर्मास की अवधि लगभग 120 दिन होती है, लेकिन इस बार 163 दिनों तक कोई विवाह मुहूर्त नहीं मिलेगा, जिससे लोगों को लगभग साढ़े पाँच महीने तक प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।

अप्रैल से जून तक विवाह के कुल 38 मुहूर्त:

  • अप्रैल (11 मुहूर्त):
    14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30

  • मई (19 मुहूर्त – सबसे अधिक):
    1, 5, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28

  • जून (8 मुहूर्त):
    1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9

Kharmas ends today: also read- Assam- ड्रग्स के खिलाफ कछार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

नवंबर–दिसंबर में मात्र 11 मुहूर्त

21 नवंबर से फिर से शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। नवंबर और दिसंबर मिलाकर केवल 11 विवाह मुहूर्त बनेंगे, जिससे वैवाहिक कार्य करवाने वालों के बीच विशेष जल्दीबाज़ी देखी जा रही है। लॉज, होटल, हलवाई, पंडित, डीजे जैसी सेवाओं की बुकिंग पहले से ही जोरों पर है।

Related Articles

Back to top button