adevertisment Adevertiisment banner

Kolkata: तृणमूल उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं फुटबॉल क्लब के अधिकारी, शुभेंदु ने खेल मंत्री को लिखा पत्र

Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर तीन प्रमुख फुटबॉल क्लबों और इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन (आईएफए) के सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज की। अधिकारी का आरोप है कि इन क्लबों के अधिकारियों ने नैहाटी विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सनत दे के लिए अनुचित तरीके से प्रचार किया है।

अधिकारी ने अपने पत्र में कहा कि यह अभूतपूर्व और अनैतिक कदम है, जिसमें मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग जैसे क्लबों के शीर्ष अधिकारियों ने तृणमूल उम्मीदवार सनत दे का समर्थन किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आईएफए के सचिव अनिर्बान दत्ता ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर चुनाव से पहले सनत दे के पक्ष में समर्थन जताया है। अधिकारी ने कहा कि यह वीडियो तृणमूल के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट किया गया है।

अधिकारी ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि इस प्रकार का राजनीतिक समर्थन खेल संस्थाओं के आचार संहिता का उल्लंघन है और इसे खेल भावना के विपरीत माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फुटबॉल क्लबों और खेल संचालन निकायों के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा इस तरह का प्रचार एक अनुचित चाल है।

अधिकारी ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि फीफा, जो विश्व फुटबॉल का शीर्ष शासी निकाय है, राजनीतिक संदेशों की सख्त मनाही करता है और उल्लंघनकर्ताओं पर भारी जुर्माना और दंड लगाता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस मामले पर संज्ञान लेने और उचित जांच करने का अनुरोध किया।

Kolkata: also read- Ranchi- नशे में धुत चालक ने घर में घुसाया ट्रक

उल्लेखनीय है कि नैहाटी समेत पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।

Related Articles

Back to top button