adevertisment Adevertiisment banner

कुशीनगर: राजमिस्त्री आनसाइट प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन, अपशिष्ट पदार्थों के प्रबन्धन की दी गई जानकारी

कप्तानगंज/कुशीनगर। विकासखंड कप्तानगंज के बोदरवार बाजार में स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। प्रबन्धन केन्द्र में तीन दिवसीय राजमिस्त्री आनसाइट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसका शनिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में दर्जनों गांव के राजमिस्त्रीयों ने प्रतिभाग किया।

शनिवार को 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तंक आयोजित राजमिस्त्री प्रशिक्षण शिविर में पेशे से जुड़े दर्जनों गांव के ग्रामीणों को मास्टर ट्रेनर नंद कुमार मिश्रा ने आरसीसी सेंटर खाद गड्ढा वर्मी कंपोस्ट सामुदायिक खाद गढ्ढ़ा फिल्टर चेंबर सिल्ट कैचर नाली निर्माण आदि की टेक्निकल जानकारी दी।

एडीओ पंचायत सुभाष चन्द पटेल ने बताया विकास खण्ड कप्तानगंज के खभराभार पचार भड़सर खास व बोदरवार बाजार में 10-10 लाख रूपये की लागत से एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है।केन्द्र के अन्दर 4 वर्मी कम्पोष्ट गढ्ढ़ा लोहा कचरा शीशा कचरा कगज कचरा उच्च घनत्व तथा कम घनत्व प्लास्टिक कचरा गढ़्ढ़ा के अलावा पानी की टंकी शौचालय तथा स्टोर रूम का निर्माण किया जा रहा है।

समूह की महिलाएं गांव सभा से स्टोर कियें गयें कचरें से अपशिष्ट पदार्थो की छंटाई कर अलग करेगी।जिसे बाद में नीलामी प्रक्रिया द्वारा बेचा जायेगा।जिससे गांव की महिलाओं तथा बेरोजगारों को गांव में ही रोजगार मिलेगा।अपशिष्ट प्रबन्धन खाद गढ्ढ़ा तथा सामुदायिक गड्ढा से गांव स्वच्छ बनेगा तथा संक्रामक बिमारी से ग्रामीणों का बचाव होगा।

इस दौरान ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया सचिव आलमगीर अंसारी तैमूर अंसारी सहायक मास्टर ट्रेनर नन्द कुमार सहायक ट्रेनर अंजली सिंह फखरुद्दीन रुपेश चंद्र आजाद दुर्गेश कन्नौजिया अजय कुमार बीसी अमित गोविंदराव सहित दर्जनों राज मिस्त्री प्रशिक्षण में मौजूद रहे है।

Related Articles

Back to top button