adevertisment Adevertiisment banner

LUCKNOW-लोक बंधु राज नारायण चिकित्सालय को मिला आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा लिंकेज के लिए मिला तीसरा पुरस्कार

LUCKNOW-लोक बंधु अस्पताल ने गर्व से प्रतिष्ठित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में अपनी सफलता की घोषणा करते हुए राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित तीसरा पुरस्कार हासिल किया है। यह सम्मान देश में डिजिटल स्वास्थ्य सेवा की उन्नति में योगदान देने के लिए चिकित्सालय द्वारा प्रदर्शित समर्पण और नवाचार का एक प्रमाण है।

भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसका उद्देश्य पूरे देश में नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं की डिलीवरी बढ़ाने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकियों की शक्ति का उपयोग करना है। यह एक व्यापक कार्यक्रम है जो सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को सुविधाजनक बनाने और भारत के लोगों के लिए समग्र स्वास्थ्य देखभाल अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

तीसरा पुरस्कार स्वास्थ्य देखभाल परिदृश्य में सबसे अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने , लोगो को द्वारा डिजिटल क्रांति लाने में सहयोग के लिए ,रजिस्ट्रेशन प्रकिया को अधिक सुलभ, कुशल और रोगी-केंद्रित बनाने के लिए डिजिटल समाधानों का लाभ उठाने की सत प्रतिशत की प्रतिबद्धता की मान्यता है।


ये अयोग्य मंथन 2023 पुरुस्कार, ABDM द्वितीय वर्षगांठ पर , विज्ञान भवन , केन्दीय सचिवालय नई दिल्ली में , दिनांक 25.09.2023 लोक बंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी नोडल अधिकारी द्वारा ग्रहण किया गया, इस स्वर्णिम अवसर पर लोक बंधु अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हुई, जिससे पूरे उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग प्रफुल्लित है, चिकित्सा अधीक्षक जी ने बताया, जब 2 साल पहले चिकित्सा विभाग को डिजिटल मिशन से जोड़ा जा रहा था, उस समय बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन हमारे चिकित्सालय द्वारा उसे एक चुनौती की तरह देखा, प्रतिदिन छोटे छोटे प्रयास कर सुधार करते करते रहे, और इस में यह और इस लक्ष्य को प्राप्त किया, ये सफलता निदेशक महोदय जी के कुशल प्रशाशनिक नेतृत्व के कारण संभव हो सकी, निदेशक एवम प्रमुख अधीक्षक डॉ नीलांबर श्रीवास्तव ने पूरे अस्पताल को बधाई दी, रजिस्ट्रेशन स्टाफ द्वारा किए गए अथक परिश्रम एवम लगातार प्रयास के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा हमारा लक्ष्य लोक बंधु अस्पताल को भारत देश में उच्चतम स्तर पर ले जाना है, इसके लिए अस्पताल प्रशासन , रजिस्ट्रेशन स्टाफ, हेल्प डेस्क , लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमेशा समर्पित है, , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव दीक्षित जी ने सभी कर्मचारियों का इस प्रशस्ति के लिए धन्यवाद व्यक्त किया एवं निरंतरता बनाए रखने के लिए निर्देश भी दिए ।

Related Articles

Back to top button