adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ: सार्वजनिक स्थलों पर गणेश प्रतिमा स्थापित करने को लेककर सीएम ने दिया ये निर्देश

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोविड-19 पर लगभग नियंत्रण पा चुके प्रदेश में गणेश चतुर्थी के सार्वजनिक आयोजनों पर इस साल भी पाबंदी रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-09 में कहा कि देश के अन्य राज्यों के अपेक्षा प्रदेश में स्थिति बहुत बेहतर है। प्रदेश के 33 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। वर्तमान में 199 संक्रमितों का उपचार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए जाएं।

लोगों की आस्था को यथोचित सम्मान किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सार्वजनिक स्थल पर कोई भी प्रतिमा स्थापित न हो। देवालयों और अपने घरों में लोग प्रतिमा स्थापित करें, पूजन करें। कहीं भी अनावश्यक भीड़ न हो। यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है। योगी ने कहा कि डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों के लिए जारी सर्विलांस कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जाए।

बुखार व संक्रमण के अन्य लक्षणों के संदिग्ध मरीजों की पहचान की जाए। बुखार/दस्त/डायरिया की दवाइयां वितरित की जाएं। विशेषज्ञ टीम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उपचार किया जाये। बेड, दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी जाए। सरकारी अस्पतालों में सभी मरीजों के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था है। फिरोजाबाद, आगरा, कानपुर, मथुरा समेत अन्य प्रभावित जिलों की स्थिति पर पैनी नजर रखी जाए।

मात्र नौ जिलों में मिले नए मरीज

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 7.43 करोड़ कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में हुई 2.26 लाख सैंपल टेस्टिंग में 11 नए मरीजों की पुष्टि हुई। मात्र नौ जिलों में ही नए मरीज मिले। इसी अवधि में 24 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 441 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

33 जिलों में कोरोना के मामले शून्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सिद्धार्थ नगर और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत से भी कम हो गया है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

Related Articles

Back to top button