adevertisment Adevertiisment banner

Lucknow News-कॉल्विन ताल्लुकदार्स कॉलेज में मनाया गया ग्रेजुएशन डे

Lucknow News- कॉल्विन ताल्लुकदार्स कॉलेज के प्रांगण में ‘ग्रेजुएशन डे ‘समारोह बहुत ही ज़ोर शोर से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेसिडेंट (बी.आई.ए) राजा आनंद सिंह जी, मैनेजर कुँवर मनीषवर्धन सिंह जी, राय स्वरेश्वर बली जी, विनय सिंह जी, प्रधानाचार्य सच्चिदानंद सिंह जी तथा डॉ संगीता चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के कुछ विद्यार्थियों के अभिभावकों को उनके विद्यालय में खास योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार त्रिपाठी को विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में कुछ विद्यार्थियों को उनकी विशेष योग्यता के लिए पुरस्कृत किया गया जो इस प्रकार हैं-
मुज़क्किरा तसनीम – अकादमिक स्टार, अरहम खान – द ऑल राउंडर
हरेन्द्र पांडेय – स्पोर्टस चैंपियन
आराध्य राठौर – क्रिएटिव जीनियस
आराध्या अहूजा – मास्टर आरेटर
तनुष्का अग्रवाल – चेंज मेकर अवार्ड
अथर्व प्रताप सिंह – मोस्ट इंस्पायरिंग ग्रोथ अभिज्ञान गुप्ता – मैथ्स विज़ार्ड
मो० इब्राहिम शारिक – जी के गुरु
फ़ाजुद्दीन अहमद – सुपर रीडर
आयुष यादव – ड्रामेटिक अवार्ड

Read Also-Nepal: प्रधानमंत्री ओली की पार्टी ने कहा- भारत के साथ संबंध सुधारना हमारी उच्च प्राथमिकता
हरेन्द्र पांडेय तथा मुज़क्कि़रा तसनीम अटेंडेंस रॉकस्टार,इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बच्चों के किए गए कार्यों को सराहा और सही मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Back to top button