Lucknow News: सरोजनीनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 70 से अधिक महिलाओं को मिलीं सिलाई मशीनें

Lucknow News: Grand Tiranga Yatra held in Sarojininagar; over 70 women received sewing machines.

Lucknow News:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में नजर आया। ‘भारत माता की जय’ के नारों और देशभक्ति गीतों के बीच लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 70 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

इस मौके पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र सेवा के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों को सशक्त बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रमुखता से देखने को मिला।

Read Also-Bollywood News: फिल्म ‘राका’ की रिलीज से पहले लीक हुआ दीपिका का रोल, गर्भवती महिला की भूमिका निभाएंगी

Related Articles

Back to top button