adevertisment Adevertiisment banner

Lucknow: प्रदेश में चाइल्ड हेल्पलाइन की 18 नई यूनिट शुरू करेगी योगी सरकार

Lucknow: उत्तर प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा और सहायता को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कई सराहनीय कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) सेवा को और सशक्त करते हुए योगी सरकार ने इसकी पहुंच और प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। योगी सरकार प्रदेश चाइल्ड हेल्पलाइन के नाै नए रेलवे स्टेशन व नाै नए बस स्टैंड यूनिट की जल्द ही शुरुआत करने जा रही है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 से चाइल्ड हेल्पलाइन मिशन वात्सल्य योजना के अन्तर्गत संचालित इस योजना के तहत बच्चों को 24 घंटे सक्रिय सहायता प्रदान की जा रही है। अभी तक चाइल्ड हेल्पलाइन में राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम, समस्त जनपदों में 75 चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट और 19 रेलवे स्टेशन यूनिट व 2 बस स्टैंड यूनिट संचालित हैं। यह कदम बच्चों को त्वरित सहायता और सुरक्षा प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

योगी सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा को और प्रभावी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 24 घंटे सक्रिय सहायता प्रदान करने वाली यह सेवा बच्चों के लिए संकट के समय एक मजबूत सहारा बन चुकी है जो यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी बच्चा संकट में अकेला न रहे। इसके साथ ही, 19 रेलवे स्टेशन यूनिट और दाे बस स्टैंड यूनिट की स्थापना ने उन बच्चों को भी सुरक्षा का आलम प्रदान किया है, जो यात्रा के दौरान जोखिम में होते हैं।

चाइल्ड हेल्पलाइन के विस्तार में भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही योगी सरकार इसे प्रभावी रूप से लागू किया है। महिला एंव बाल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत सरकार ने 9 नई रेलवे स्टेशन यूनिट और 9 नई बस स्टैंड यूनिट को स्वीकृति प्रदान की है। इन नई यूनिट्स को क्रियाशील करने की जिम्मेदारी भी शुरू कर दी गई है, जिससे चाइल्ड हेल्पलाइन की पहुंच और व्यापक होगी। यह कदम उन बच्चों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा, जो रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर असुरक्षित स्थिति में पाए जाते हैं।

Lucknow: also read- Pune- जूनियर ग्रैंड स्लैम खेलना है इस साल का लक्ष्य: माया राजेश्वरन

संकट में फंसे बच्चों को त्वरित सहायता, परामर्श, और सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने में चाइल्ड हेल्पलाइन ने अहम भूमिका निभाई है। चाइल्ड हेल्पलाइन का उद्देश्य असुरक्षित बच्चों को तुरंत मदद देना है। यह सेवा 24 घंटे सक्रिय रहकर पुलिस सहायता, चिकित्सा, आश्रय, कानूनी मदद, भावनात्मक समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान करती है। कोई भी बच्चा, कहीं से भी, किसी भी समस्या के लिए 1098 पर कॉल कर सकता है। यह बच्चों को परिवार या समाज से जोड़ने में भी मदद करती है, चाहे वह सड़क पर हों या रेलवे स्टेशन पर खो गए हों। आंकड़ों के अनुसार, अपने शुरुआत से चाइल्ड हेल्पलाइन को अब तक 10.05 लाख कॉल प्राप्त हुई हैं जिसमें आवश्यक रूप से 96,012 बच्चों को योगी सरकार ने त्वरित सहायता प्रदान की है।

Related Articles

Back to top button