Mathura- मथुरा में वकीलों में आक्रोश, एसएसपी को दिया ज्ञापन
Mathura- मथुरा में वकील पर कातिलाना हमले के विरोध में सोमवार को यहां वकीलों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
बार एसोसिएशन के सचिव गोपाल गौतम ने बताया कि आक्रोशित वकीलों द्वारा दिये गए ज्ञापन में वकील पर हमला करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।वकीलों ने साथी अधिवक्ता पवन कौशिक एडवोकेट पर शुक्रवार की देर शाम किये गए कातिलाना हमले केा गंभीरता से लेते हुए दोषियों को गंभीर धाराओं में संलिप्त करने की मांग की।



