adevertisment Adevertiisment banner

मथुरा: मांस और शराब की बिक्री पर सीएम योगी ने इशारों-इशारों में दिया ये बड़ा संकेत

मथुरा। श्री कृष्‍ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इशारों ही इशारों में एक बड़ी बात कह दी. इस दौरान सीएम योगी ने धार्मिक क्षेत्रों में बिक रहे मांस और शराब को लेकर अपनी मंशा जाहिर की. सीएम ने कहा कि सभी की तमन्ना है कि धार्मिक क्षेत्रों में किसी भी तरह के मांस या मदिरा का सेवन और बिक्री नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं खुद प्रशासन से कहूंगा कि इसके लिए योजना बना कर प्रस्ताव पेश करें. इस पर काम किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और सभी का व्यवस्थित तौर पर पुर्नवास होगा.

सीएम योगी ने कहा कि 2017 में पहले यहां नगर निगम का गठन करवाया गया. फिर नगर निगम के गठन के साथ यहां के सात पवित्र स्थलों को तीर्थ स्थल घोषित करवाया और तीर्थस्थल घोषित होने के बाद अब यहां पर सब की इच्छा है कि इन सभी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का मद्यपान या मांस का सेवन न हो और ये होना चाहिए. मैं प्रशासन से कहूंगा कि इसकी योजना बना करके भेजें.

राम के नाम पर कसा तंज

इस दौरान सीएम ने विपक्षियों और राजनेताओं पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि पहले जो लोग मंदिर जाने में भी कतराते थे, उनमें आज श्रीराम और श्रीकृष्‍ण को अपना बताने की होड़ लगी है. पहले त्योहारों पर लोग कहीं भी आने जाने से डरते थे कि उन पर सांप्रदायिक होने का लेबल लग जाएगा. लेकिन अब बधाई देने वालों की होड़ लगी है.

पाबंदियां लगती थीं

सीएम ने इस दौरान अन्य राजनीतिक पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले किसी भी हिंदू पर्व और त्योहारों से बीजेपी के अलावा अन्य पार्टियों के लोग दूर भागते थे. अलग अलग तरह की पाबंदियां लगाई जाती थीं. रात को आयोजनों पर रोक लगती थी. लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है. हमारे तो कान्हा का जन्म ही 12 बजे हुआ है फिर पाबंदियां कैसी. उन्होंने कहा कि यही तो परिवर्तन है.

Related Articles

Back to top button