adevertisment Adevertiisment banner

उत्तर प्रदेश/मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ कार्यालय का तृतीय स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

उत्तर प्रदेश/मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के कार्यालय चंद्रभानपुर पंचदेव मंदिर पर ऋषिकेश पांडेय की अध्यक्षता में परिषद के कार्यालय का तृतीय स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करके हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

परिषद के संरक्षक डॉ एस. सी तिवारी ने बताया कि यह गैर राजनीतिक तथा सजातीय लोगों के लिए सदैव से समर्पित रहा है और आगे भी रहेगा, हमको ज्ञानार्जन करके अपने को समाज में स्थापित करना पड़ेगा। रामजी उपाध्याय ने बताया कि यह स्वास्थ्य संस्कार और शिक्षा पर सदैव कार्य करता रहता है ,और मात्र 3 सालों में यह परिषद अपने ऊंचाइयों को प्राप्त कर चुका है, जिसमें सभागार और भोजनालय भी तैयार है। जो विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करा चुके हैं।

ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि आज ही के दिन हम सजातीय बंधुओ के साथ गौ रक्षा का संकल्प लेते हैं। हमको अपने अंदर की बुराइयों को त्याग करके ब्रह्म समाज की स्थापना करनी होगी जिससे हम सभी के लिए मार्गदर्शक भी होंगे। परिषद के महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने कर्मकांड पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ब्राह्मण का सम्मान उसके कर्म से ही है। ब्राह्मण का मुख्य कार्य ज्ञान लेना और देना, यज्ञ करना और कराना, दान देना और दान लेना।

Also Read: UP Crime News:कानपुर में खौफनाक वारदात! पत्नी पर शक में पिता ने दो जुड़वा बेटियों को उतारा मौत के घाट

कार्यक्रम के प्रारंभ में परशुराम वंदना की गई और अंत में शांति पाठ के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ। संचालन संजय कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर लक्ष्मी शंकर दुबे, अवधेश तिवारी, जयशंकर दुबे, प्रणव चतुर्वेदी ,धनंजय पांडेय, शिव शंकर उपाध्याय नित्यानंद पांडेय ऋषि देव तिवारी अलकेंद्र दुबे विजय दुबे ज्ञान प्रकाश मिश्रा रामानंद मिश्रा महेश और प्रवीण उपस्थित रहे।

जिला संवाददाता- एक संदेश मऊ

Related Articles

Back to top button