मऊ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी कार्यालय बुनकर कॉलोनी पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, सम्मान और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ जनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन में सामाजिक समानता, न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए अथक संघर्ष किया। उन्होंने देश को एक सशक्त और लोकतांत्रिक संविधान प्रदान किया, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर सुनिश्चित करता है। बाबा साहेब का जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।बाबा साहेब ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया।
उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और समाज में समानता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बाबा साहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाज में न्याय एवं समानता स्थापित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमप्रकाश ठाकुर, उदयप्रताप राय, कैलाश चौहान, महेंद्र सोनकर, डॉ अजय पाण्डेय, हफिजुरहमान अंसारी, विजय सोहेल, अंसारी सिंह, शैलेन्द सिंह, सुरेश राजभर, संजय चौहान, कन्हैया गोंड ,अरविंद यादव, अमरनाथ योगी उपस्थित रहे।
जिला संवाददाता -एक संदेश मऊ



