मऊ। घोसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस! 77 मामले दर्ज, 5 का मौके पर निस्तारण
मऊ। घोसी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दिया गया।

प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 53 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग के 12, ब्लॉक के 6, नगर पंचायत के 2, विद्युत विभाग के 3 तथा अन्य विभागों के 3 मामले दर्ज किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विवेक कुमार श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह और तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे और उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान कानूनगो परशुराम, मतीन, राजेश राम, लेखपाल अरविंद पाण्डेय, सौरभ राय, विवेक सिंह, आशीष वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं तहसील कर्मी उपस्थित रहे।



