Mau News-“मऊ में माफिया प्रवृत्ति खत्म करने में नाकामी, जनता का पैसा बंदरबांट में जा रहा” — विक्रम जीत सिंह

Mau News – “Failure to end mafia tendencies in Mau, public money being distributed among the people” – Vikram Jeet Singh

Mau News-विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में जनहित निरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज सदर विधानसभा मऊ के बहरीपुर स्थित पोखरे के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है तथा मानकों की अनदेखी कर कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप था कि विरोध करने पर उन्हें मंत्री ए के शर्मा के नाम तथा उनके करीबी लोगों का भय दिखाकर धमकाया गया।

मौके पर पहुंचे विक्रम जीत सिंह ने संबंधित ठेकेदार से बातचीत करते हुए स्पष्ट कहा कि जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने वाले लोग किसी मंत्री या विधायक से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे का सही उपयोग होना चाहिए तथा कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार पर रोक लगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कार्य कराया जा रहा है, उससे साफ प्रतीत होता है कि जनता के धन का बंदरबांट किया जा रहा है और माफिया प्रवृत्ति अब तक समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता से जुड़े लोगों के नाम पर ही आम जनता को डराने-धमकाने का प्रयास होगा, तो व्यवस्था से लोगों का भरोसा कमजोर होना स्वाभाविक है।

उन्होंने आगे कहा कि कल माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान माफिया प्रवृत्ति, भ्रष्टाचार एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में भाजपा में भी माफिया प्रवृत्ति से जुड़े लोगों की भरमार दिखाई दे रही है, जिससे आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

विक्रम जीत सिंह ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर गुणवत्ता के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
आज के कार्यक्रम में अवधेश मौर्य, जानू राजभर, आदित्य सिंह बाबा, एपी सिंह, शशांक पांडेय सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

Read Also-Mau News-घोसी में अमन और भाईचारे के साथ संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

Related Articles

Back to top button