Mau News-जब अकेले विधायक ने सत्ता पक्ष को दिखाया आईना, उमाशंकर सिंह की बेबाकी आज भी याद

Mau News: When a lone MLA held up a mirror to the ruling partyUmashankar Singh's outspokenness is remembered to this day.

Mau News-सदन में जब चुटकी लेते हुए उनकी हंसी उड़ाई गई, तब भी बहुजन समाज पार्टी के अकेले विधायक उमाशंकर सिंह जी बिना विचलित हुए पूरे आत्मविश्वास और बेबाकी के साथ अपनी बात रखते रहे। उन्होंने सत्ता पक्ष को आईना दिखाते हुए कहा था कि आज जो लोग मेरी ओर देखकर हंस रहे हैं और सत्ता के गलियारों में बैठे हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि वे सभी कभी न कभी बहुजन समाज पार्टी की ही राजनीतिक नर्सरी की देन रहे हैं।

उनकी यह बात उस दौर की राजनीति में काफी चर्चा का विषय बनी थी। अकेले विधायक होने के बावजूद सदन में उनकी मौजूदगी और मुद्दों को उठाने का अंदाज हमेशा अलग रहा। वे अपनी बात रखने में न तो सत्ता पक्ष से घबराते थे और न ही विपक्षी राजनीति के दबाव में आते थे।

राजनीतिक सफर और सादगी की मिसाल

बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012, 2017 और 2022 में लगातार जीत दर्ज करने वाले उमाशंकर सिंह अपनी लोकप्रियता, सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए पूरे पूर्वांचल में पहचान रखते थे। एक प्रतिबद्ध जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने विधानसभा के पटल पर जनता से जुड़े मुद्दों को पूरी निडरता के साथ उठाया।

दलगत राजनीति से ऊपर अपने सिद्धांतों पर कायम रहते हुए भी उनके सभी दलों के नेताओं के साथ आत्मीय और व्यक्तिगत संबंध रहे। यही वजह थी कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद उनके व्यक्तित्व के प्रति सदन के भीतर और बाहर सम्मान देखने को मिलता था।

जनपद मऊ के ग्राम टड़ियाव (कोपागंज) निवासी जाने-माने समाजसेवी एवं अधिवक्ता सतीश कुमार पाण्डेय जी के माध्यम से सामने आया यह प्रसंग उमाशंकर सिंह जी के राजनीतिक चातुर्य, पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और विपक्ष को बेबाकी से आईना दिखाने वाले उनके व्यक्तित्व को सामने लाता है।

उमाशंकर सिंह का राजनीतिक सफर यह बताता है कि सदन में संख्या भले ही कम हो, लेकिन यदि जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद हो और आत्मविश्वास मजबूत हो, तो एक जनप्रतिनिधि भी अपनी अलग पहचान बना सकता है।

सतीश कुमार पाण्डेय

Rea Also-PM Modi CM Yogi Meeting: PM Modi से मिले CM Yogi, यूपी चुनाव से पहले मुलाकात के सियासी मायने

Related Articles

Back to top button