adevertisment Adevertiisment banner

मेरठ: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना, हाल ही में जमानत पर हुआ था रिहा

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना को गुरुवार दोपहर मेरठ एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया।
दुजाना हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के बादलपुर के दुजाना गांव निवासी सुंदर नागर उर्फ सुंदर डाकू के नाम से जाना जाने वाला अनिल दुजाना का कभी दिल्‍ली एनसीआर में खौफ फैला था। यहां तक कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी उसने जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस ने बताया कि अनिल दुजाना किसी वारदात को अंजाम देने के लिये आज मेरठ में भोला झाल पर आया था। मुखबिर की सूचना पर मेरठ एसटीएफ ने उसे चारों ओर से घेर लिया। वह पुलिस टीम पर गोलीबारी करते हुए फरार होने की फिराक में था लेकिन पुलिस की गोली से उसकी मौत हो गई। दुजाना पर डेढ़ दर्जन हत्या समेत लूट, डकैती, रंगदारी और फिरौती आदि के पांच दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे और पुलिस ने उसपर इनाम भी घोषित किया हुआ था।

मेरठ एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि गंगनहर के पास उसकी लोकेशन मिलते ही उनकी टीम ने उसे घेर लिया। उन्हें सूचना मिली थी कि दुजाना नेपाल भागने की तैयारी में था। उन्होंने बताया कि अनिल दुजाना पिछले काफी समय से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था लेकिन कुछ ही समय पहले वह जमानत पर छूट गया था।

Related Articles

Back to top button