Sports News: FIFA World Cup 2026 में मेसी को निशाना बनाने की साजिश? लीक पुलिस डोजियर में बड़ा खुलासा
लीक हुई पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, FIFA World Cup 2026 के दौरान लियोनल मेसी को लेकर कई गंभीर धमकियां मिली थीं। डलास और अटलांटा में बम हमले की धमकियों से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था।
Sports News: FIFA World Cup 2026 के दौरान दुनिया जहां फुटबॉल के रोमांच में डूबी थी, वहीं खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं। अब एक लीक पुलिस डोजियर में दावा किया गया है कि अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी को टूर्नामेंट के दौरान कई गंभीर धमकियां मिली थीं। रिपोर्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो समेत अन्य खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों को मिले सुरक्षा खतरों का भी जिक्र है।
डलास में मेसी को निशाना बनाने की धमकी
रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेंटीना के जॉर्डन के खिलाफ मुकाबले से पहले डलास में एक शख्स ने कथित तौर पर स्टेडियम में घुसकर हमला करने की धमकी दी थी। फोन कॉल में घरेलू बम और AR-15 राइफल का जिक्र किया गया और मेसी का नाम भी लिया गया।
अटलांटा में भी आया गंभीर अलर्ट
इसके बाद अटलांटा में अर्जेंटीना के मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर मेसी को लेकर एक और धमकी सामने आने की बात कही गई। इसी मैच के दौरान स्टेडियम में बम होने की सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की तलाशी ली। रिपोर्ट के अनुसार, बाद में यह अलर्ट फर्जी निकला।
गौरतलब है कि टूर्नामेंट से पहले FBI ने भी अटलांटा में संभावित हिंसा, विस्फोटक और फर्जी धमकियों को लेकर सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी थी। एजेंसी ने कहा था कि सभी तरह की धमकियों को गंभीरता से लिया जाएगा।
Sports News: दिल्ली छोड़ उत्तराखंड लौटना चाहते हैं ऋषभ पंत, CM धामी से मांगी जमीन
रोनाल्डो और रेफरी भी रहे निशाने पर
लीक दस्तावेजों में पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर भी सुरक्षा चिंताओं का जिक्र है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति ने रोनाल्डो के होटल से जुड़ी जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी। मैच अधिकारियों को भी धमकियां मिलने की बात सामने आई है। फ्रांसीसी रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर को कथित तौर पर हजारों धमकी भरे संदेश मिले।
सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती
इन खुलासों से पता चलता है कि 2026 वर्ल्ड कप के दौरान सुरक्षा एजेंसियों के सामने चुनौती कितनी बड़ी थी। हालांकि, लीक डोजियर में बताए गए सभी दावों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है। FBI और स्थानीय एजेंसियों ने टूर्नामेंट के दौरान बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था और खतरे की निगरानी की थी।



