adevertisment Adevertiisment banner

Mirzapur News-युवती की संदिग्ध मौत बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार

Mirzapur News-चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव में बुधवार को एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।

तिलठी गांव निवासी मुकेश यादव की पुत्री काजल ने अपने घर के बड़ेरी में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।

बताया जाता है कि मृतका इंटरमीडिएट की छात्रा थी।
Read Also-Chatra News-सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश सिंह ने लिया पत्थलगडा थाना का प्रभार
चौकी प्रभारी चेतगंज राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक शव का अंतिम संस्कार हो चुका था। घटना के कारणों की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button