adevertisment Adevertiisment banner

बिहार से मुख्तार के शार्प शूटर अंगद राय को लाया जाएगा गाजीपुर जेल, संपत्ति होगी कुर्क

गाजीपुर। जनपद के सीमावर्ती बिहार के भभुआ जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अंगद राय को जिले की पुलिस गाजीपुर जेल लाएगी। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद जिले की पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। डिलिया गांव निवासी गवाह प्रमोद गिरि को धमकाने के मामले में बीते तीन मार्च को अंगद राय सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में 15 मई को सुनवाई होनी है। जिसमें अंगद राय को कोर्ट में पेश करना जरूरी है।

इस मामले में विश्वनाथ राय जेल में बंद है और अमित फरार है। उप्र पुलिस की सख्ती से डरकर अंगद बिहार भाग गया और 13 मार्च को बिहार के भभुआ जनपद में शराब की तीन बोतल के साथ गिरफ्तार हो गया। अंगद राय को जिला जेल लाने के लिए पुलिस ने कोर्ट में वारंट-बी के तहत आवेदन किया था। एएसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि कोर्ट से अनुमति मिल गई है और शीघ्र ही उसे लाया जाएगा।

अपराध की कमाई से अर्जित संपत्ति कुर्क होगी

जिला प्रशासन व पुलिस वाराणसी व गाजीपुर जनपद में अपराध की कमाई से अर्जित उसकी छह संपत्तियों को चिह्नित कर कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। कुछ दिन पहले भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ राजस्व विभाग की टीम के साथ ने शेरपुर स्थित उसके घर व जमीन की पैमाइश कराई गई थी।

Related Articles

Back to top button