adevertisment Adevertiisment banner

New Delhi-प्रधानमंत्री मोदी से पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने की मुलाकात

New Delhi- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बुधवार को पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने मुलाकात की। दोनों ने भारतीय कला, संस्कृति और पंजाबी संगीत के वैश्विक प्रभाव, रचनात्मकता और विरासत का जश्न मनाने पर चर्चा की। प्रशंसकों ने इसे भारतीय मनोरंजन के लिए गर्व का क्षण बताया।

दिलजीत दोसांझ ने बुधवार रात एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘2025 की शानदार शुरुआत। प्रधानमंत्री @narendramodi जी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात। हमने संगीत सहित कई चीजों पर बात की!”
read also-Bhopal: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से हुई नए साल की शुरूआत, भोपाल-उज्जैन में छाया घना कोहरा
दिलजीत की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘दिलजीत दोसांझ के साथ शानदार बातचीत! वह वाकई बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, उनमें प्रतिभा और परंपरा का मिश्रण है। हम संगीत, संस्कृति और बहुत कुछ के ज़रिए जुड़े… ‘

Related Articles

Back to top button