adevertisment Adevertiisment banner

New Delhi: महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई में महायुति की आंधी, झारखंड में हेमंत का दम

New Delhi: महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा चुनाव और 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। अबतक के रुझानों में सत्तारूढ़ दलों की वापसी दिख रही है। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले इंडी एलायंस को बहुमत मिलता दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में भाजपा नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन को बड़ा बहुमत मिलता दिख रहा है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार झारखंड की 81 सीटों में से झारखंड मुक्ति मोर्चा 29, कांग्रेस 13 और राष्ट्रीय जनता दल 5 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा 28 सीटों, आजसू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जनता दल (यू) एक-एक सीट पर आगे है। इसके अलावा सीपीआईएमएल एक और एक पर स्वतंत्र उम्मीदवार आगे हैं।

महाराष्ट्र की 288 सीटों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभर रही है। भाजपा 126 सीटों पर आगे है, शिवसेना 54 और एनसीपी 35 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी ओर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 19 सीटों, कांग्रेस 18 सीटों और एनसीपी (शरदचन्द्र पवार) 14 सीटों पर आगे चल रही है। एमआईएमआईएम को 2 सीटों, समाजवादी पार्टी को दो सीटों पर बढ़त है। इसके अलावा अन्य पार्टियों को 7 सीटों और 7 ही सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

लोकसभा की वायानाड और नांदेड़ सीटों पर हुए उपचुनाव में वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा (कांग्रेस) और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर डॉ. संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे (भाजपा) आगे चल रहे हैं। वहीं, देशभर में 48 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में असम की 5 सीटों में से दो पर भाजपा, एक पर असम गण परिषद, एक पर यूपीपी लिबरल और एक पर कांग्रेस आगे है।

वहीं, बिहार की चार विधानसभा सीटों में दो पर भाजपा, और दो पर सहयोगी पार्टियों जनता दल (यू)और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) आगे है। छत्तीसगढ़ की एक सीट पर भाजपा और गुजरात की वाव सीट पर कांग्रेस आगे है।

कर्नाटक की तीन सीटों में तीनों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। केरल की दो सीटों में एक पर कांग्रेस और एक पर सीपीएम आगे है।

मध्य प्रदेश की दो सीटों पर भाजपा आगे है।

मेघालय की एक सीट एनपीपी पार्टी आगे है।

पंजाब की 4 सीटों में से तीन पर आम आदमी पार्टी और एक पर कांग्रेस आगे है।

राजस्थान की 7 सीटों में से भाजपा तीन, दो पर कांग्रेस, दो भारतीय आदिवासी पार्टी आगे है।

सिक्किम की दो सीटों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। दोनों सीटें सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को गई हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 9 सीटों में से 5 सीटों पर भाजपा, एक सीट पर राष्ट्रीय लोकदल और तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे है।

उत्तराखंड की एकमात्र सीट केदारनाथ भाजपा के खाते में जाती दिख रही है।

New Delhi: also read- Shilong- मेघालय में एनपीपी उम्मीदवार मेहताब आगे

पश्चिम बंगाल की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर तृणमूल कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button