New Delhi : जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से भड़के एडवोकेट सतीश कुमार पांडेय, शिक्षा में आरक्षण पर उठाए सवाल
New Delhi : दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर ‘आरक्षण हटाओ अभियान’ के तहत आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की तीखी आलोचना हो रही है। मऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश कुमार पांडेय ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है।
एडवोकेट सतीश कुमार पांडेय ने शिक्षा व्यवस्था में आरक्षण नीति को लेकर अपनी बेबाक राय रखते हुए कहा कि “शिक्षा में आरक्षण एक अभिशाप की तरह है, जो योग्यता और प्रतिभा को दरकिनार करता है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारों और न्याय की इस लड़ाई से वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।
‘अपनी जिद पर अड़कर लेंगे, सबसे आगे बढ़कर लेंगे’
प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाते हुए और आंदोलन को आगे ले जाने का संकल्प दोहराते हुए एडवोकेट सतीश कुमार पाण्डेय पांडेय ने कहा
“अपनी जिद पर अड़कर लेंगे,
सबसे आगे बढ़कर लेंगे..
हमने भी अब ठान लिया है!”
उन्होंने कहा कि युवाओं और योग्य उम्मीदवारों के हक की आवाज को लाठी के बल पर दबाया नहीं जा सकता। आरक्षण व्यवस्था में सुधार और योग्यता को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर यह आंदोलन आगे भी मजबूती से जारी रहेगा।
एडवोकेट सतीश कुमार पाण्डेय मऊ



