adevertisment Adevertiisment banner

New Delhi: लोकसभा अध्यक्ष एकादश ने राज्यसभा सभापति एकादश को 73 रन से हराया

New Delhi: टीबी मुक्त भारत जागरूकता अभियान के तहत सांसदों ने मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच रविवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेला। बीस ओवर के इस मैच में लोकसभा अध्यक्ष एकादश टीम ने राज्यसभा सभापति एकादश टीम को 73 रन से हरा दिया। क्रिकेट मैच देखने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए।

इस मैत्री क्रिकेट मैच में लोकसभा अध्यक्ष एकादश टीम की कप्तानी अनुराग ठाकुर और राज्यसभा सभापति एकादश टीम की कमान किरेन रिज़िजू के हाथ में रही। लोकसभा अध्यक्ष एकादश टीम ने राज्यसभा सभापति एकादश टीम को 73 रन से हरा दिया। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष एकादश के कप्तान और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भविष्य में विभिन्न राज्यों में ऐसे मैच आयोजित कराए जाएंगे। वहां सांसदों की टीम विधायकों के साथ भी खेलेगी ताकि हर जनप्रतिनिधि जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य दिया है, जबकि वैश्विक लक्ष्य 2030 है। वर्ष 2015 से अब तक भारत में टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की गिरावट आई है। नए मामलों में 18 फीसदी की गिरावट आई है। विश्व स्तर पर यह संख्या लगभग 8 प्रतिशत है। इसका मतलब यह है कि भारत बाकी दुनिया से बेहतर स्थिति में है। टीबी का इलाज है। सरकार मुफ़्त दवाएं उपलब्ध कराती है और इसके लिए एक हजार रुपये प्रदान करती है।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि फिटनेस के मंत्र के साथ लोगों में खेल के प्रति जोश भरने के लिए इस तरह का आयोजन किया गया है। इस आयोजन के पीछे हमारा मंत्र है ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’। बिना फिटनेस के आप देश की सेवा नहीं कर सकते। आपको मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना होगा।

दोनों टीमों में शामिल सांसद

लोकसभा अध्यक्ष एकादश

अनुराग सिंह ठाकुर (कप्तान), गुरमीत सिंह हायर, मनोज तिवारी, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, के राम मोहन नायडू, तेजस्वी सूर्या, राजीव प्रताप रुडी, चन्द्रशेखर रावण, लावु कृष्णा, दुष्यंत सिंह, अरुण गोविल, मुरलीधर मोहल, राजेश वर्मा, ओम प्रकाश राजे निंबालकर, देवेश शाक्य, पुष्पेंद्र सरोज, सागर ईश्वर खंडारे, निशिकांत दूबे और अप्पाला नायडू कालीसेट्टी शामिल रहे।

New Delhi: also read-Bihar: सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

राज्यसभा सभापति एकादश

किरेन रिज़िजू ( कप्तान), कमलेश पासवान, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, इमरान प्रतापगढ़ी, राघव चड्ढा, डेरेक ओ ब्रायन, नीरज डांगी, सीएम रमेश, सौमित्र ख़ान, के सुधाकर, अनिल कुमार यादव, विजय कुमार दुबे, सुरेंद्र सिंह नागर, नीरज शेखर, अशोक मित्तल, अमरपाल मौर्य, दुराई वाइको, तोखन साहू और रवि किशन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button