स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बुद्धेश्वर पिंक सिटी की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार!

लखनऊ। स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश, लखनऊ के बुद्धेश्वर स्थित पिंक सिटी में संस्था द्वारा सदस्यता ग्रहण का कार्यक्रम किया गया। बुद्धेश्वर में संस्था की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी के माध्यम से पश्चिमी विधानसभा कार्यकारिणी में सदस्यता ग्रहण करने वाली सभी महिलाओं के माथे पर अक्षत व टीका लगाकर अपने भारतीय सनातन संस्कृति अपनाते हुए माल्यार्पण करके सदस्यता ग्रहण करवाई गई।संस्था के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं प्रवक्ता वि.बी. पांडे द्वारा महिलाओं को उनके कार्यभार सौंपा गए एवं पश्चिमी विधानसभा अध्यक्ष अनुपमा मिश्रा के द्वारा वार्ड अध्यक्षों का माल्यार्पण किया गया! जिसमे उपाध्यक्ष कंचन सोनकर,महासचिव अनीता,सचिव शर्मा पाल,प्रचार मंत्री,नीलम सिंह,कोषाध्यक्ष सरोजनी यादव,किरन सक्सेना वरिष्ठ सलाहकार, संरक्षिका आदि सम्मिलित रही।

Related Articles

Back to top button