कानपुर : परिवार के खिलाफ जाकर रहमत बना ऋतिक, बोले- बचपन से पसंद था हिन्दू धर्म

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक लड़के ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हिन्दू धर्म स्वीकार किया। मूल रूप से हरदोई के रहमत अली को बचपन से हिन्दू धर्म से लगाव था। इस कारण वह स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपना कर ऋतिक शर्मा बन गये। हालांकि रहमत के परिवार वाले इसके खिलाफ थे।

जानकारी के मुताबिक रहमत अली ने पूरे विधि-विधान से हिंदू धर्म अपनाया। इस दौरान वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच शुद्धिकरण के साथ भगवान की पूजा-अर्चना के बाद उसने मुस्लिम धर्म छोड़ कर हिंदू धर्म को अपनाया। गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। कानपुर के बाबू पुरवा में उनका ननिहाल है, वो मजदूरी करने के लिए कानपुर आया था और यहां किराये का कमरा लेकर नौकरी कर रहा था।

ऋतिक ने बताया कि उन्हें बचपन से ही हिंदू धर्म बहुत पसंद था। वह रामलीला, दुर्गा पूजा, गणेश महोत्सव में जाते थे। उनके सभी दोस्त हिंदू हैं। इस वजह से उन्होंने हिंदू धर्म को बेहद नजदीकी से जाना। उन्हें हिंदू धर्म सबसे अच्छा लगा जिस वजह से उन्होंने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म को अपनाया है।

उन्होंने बताया कि वो कई महीनों से मुस्लिम धर्म को छोड़ कर हिंदू बनने की सोच रहे थे, लेकिन उनके परिवार के लोग तैयार नहीं थे जिस वजह से वो अपना धर्म छोड़ नहीं पा रहे थे।। मगर आखिरकार उन्होंने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया और पूजा पाठ व विधि-विधान के साथ उसने हिंदू धर्म को अपना लिया। मुस्लिम से हिंदू बने रहमत अली अब ऋतिक शर्मा के रूप में जाना जाएगा।

Related Articles

Back to top button