जनसंख्या में नंबर-1 बना भारत, जाने चीन से कितनी अधिक हुई आबादी

नई दिल्ली। भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ भारत सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत की जनसंख्या बढ़कर 142.86 करोड़ हो गई है और भारत ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ है।

संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या ‘डैशबोर्ड’ के अनुसार, चीन की आबादी 142.57 करोड़ है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की नई रिपोर्ट के अनसार, भारत की 25 प्रतिशत जनसंख्या 0-14 (वर्ष) आयु वर्ग की, 18 प्रतिशत 10 से 19 आयु वर्ग, 26 प्रतिशत 10 से 24 आयु वर्ग, 68 प्रतिशत 15 से 64 आयु वर्ग की और सात प्रतिशत आबादी 65 वर्ष से अधिक आयु की है। विभिन्न एजेंसियों का अनुमानों है कि भारत की जनसंख्या करीब तीन दशकों तक बढ़ते रहने की उम्मीद है। यह 165 करोड़ पर पहुंचने के बाद ही घटना शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button