मवेशी चोरों की दहशत से सहमें हुए हैं महेवाघाट इलाके के लोग

कौशांबी जिले का महेवाघाट थाना क्षेत्र बीते एक साल से मवेशी चोरों के निशाने पर है| बीते एक साल के दौरान इलाके में हो चुकी करीब आधा दर्जन मवेशी चोरी की घटनाओं में लोगों को लाखों रुपए का चूना लग चुका है| पशुपालकों और किसानों में मवेशी चोरों की दहशत का असर साफ दिखाई दे रहा है| वहीं महेवाघाट पुलिस ने इन घटनाओं की एफआईआर दर्ज करने की भी जरूरत नहीं समझी| इलाके में करीब दो साल से तैनात एक दरोगा की मवेशी चोरों के साथ सांठगांठ को लेकर तमाम चर्चाओं का बाजार गर्म है| बुधवार की रात में इलाके से करीब दो लाख रुपये की चार भैसों की चोरी करके चोरों ने पुलिस को एक बार फिर से चुनौती दी है|
महेवाघाट इलाके के डूंडी़ गाँव के किसान सुरेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह खेती किसानी और पशुपालन करके परिवार का भरण पोषण करते हैं| डेयरी में दूध बेचकर अपनी आय बढ़ाने के लिए उन्होंने अच्छी नस्ल की दुधारू भैंस पाल रखी थी| घर के सामने ही कैटिल शेड बना रखा है| जिसमें भैंसे बांधी जाती रही हैं| सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि भैंसों की रखवाली के लिए घर के सामने चारपाई डालकर रात में सोते हैं| बुधवार की शाम को खाना खाकर लेट गए और रात में करीब 11:00 बजे तक नींद नहीं आने के कारण जागते रहे| इसके बाद आंख लग गई और जब तड़के 3:00 बजे लघु शंका के लिए जागे तो देखा की खूंटे से भैंसें गायब हैं| इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने घर वालों को जगाया और अगल-बगल भैंसों की तलाश करते हुए उनके खूरों के निशान से
सड़क तक पहुंच गए जहां भैंस बांधने वाली एक मोहरी और चार पहिया वाहन के टायरों के निशान मिले| पीड़ित ने महेवाघाट पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने खबर लिखे जाने तक एफ ए आर दर्ज नहीं किया है| पुलिस के रवैया को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और तमाम सवालिया निशान पैदा किया जा रहे हैं| इलाके में करीब दो साल से तैनात एक दरोगा की मवेशी चोरों के साथ सांठगांठ होने की चर्चा जोरों पर है|
शैलेंद्र मौर्य पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र महेवाघाट जनपद कौशांबी मोबाइल नं 9452192016

Related Articles

Back to top button