Boycott Madives : भारत का साथ छोड़कर ऐसे तो मालद्वीव बर्बाद हो जाएगा , बर्बादी की आहट आने लगी है नज़र

मालदीप अब कंगाली की कगार पर है। इस पूरे विवाद से पहले तक मालदीव भारतीयों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल था। मालदीप में हर साल लाखों भारतीय घूमने जाते थे, लेकिन भारतीयों के बॉयकॉट की वजह से मालदीव ने खुद कहा है कि उसके 44 हजार परिवारों पर संकट आ गया है। भारतीयों की नाराजगी के कारण उसकी टूरिज्म इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित हुई है।मालदीव को ताजा विवाद के बाद रोजाना रेवेन्यु का तगड़ा नुकसान हो रहा है। पिछले साल यानी 2023 में बड़ी संख्या में भारतीय मालदीप में घूमने गए थे। पिछले साल सिर्फ मालदीव में भारतीयों ने 38 करोड़ डॉलर (करीब 3,152 करोड़ रुपये) खर्च किए थे। ऐसे में देखें तो अगर भारतीयों ने वहां जाना बंद कर दिया तो मालदीव को हर दिन कम से कम 8.6 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। बता दें PM मोदी के लक्षदीप पर फोटो शूट कराने और उसकी तुलना मावदीव से करने पर मालदीव के मंत्रियों ने PM मोदी का मजाक उड़ाया था। इसके बाद भारत की तमाम बड़ी सेलिब्रिटी से लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने इसका विरोध जताया था। इसके बाद मालदीव के मंत्रियों को इस्तीफा तक देना पड़ा था। मालदीव के विरोध के बाद अब भारतीयों मालदीव जाने का बहिष्कार कर दिया है

Related Articles

Back to top button