भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं इसलिये दलबदल करवा रही

Raipur- प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं की क्षमता पर भरोसा नहीं रह गया। इसलिये वह लोकसभा चुनाव में दल बदल करवा कर आयातित कार्यकर्ता खोज रही है। यही नहीं भाजपा ने दल बदल को अपने राजनैतिक कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक महामंत्री को दल बदल कर प्रभार दे रखा है, उसने एक महामंत्री को भाजपा प्रवेश की जवाबदारी दी है। जिनका काम है वार्ड स्तर के जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को खोज कर उन पर दबाव डालकर प्रलोभन देकर भाजपा प्रवेश कराना है। भाजपा कुछ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर सरकार का दबाव बनाकर भी भाजपा प्रवेश करवा रही है। जिस प्रकार से भाजपा दल बदल करवा रही उसके मूल कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा का भाव है।

Raipur- also read-Lok Sabha Election 2024 – प्रवर्तन टीमों ने कुल 1.10 करोड़ जब्त किया

उनके मूल कार्यकर्ता भी दल बदल के अपने पार्टी की नीति से यह मानने लगे है कि उनकी उपेक्षा हो रही है। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा भ्रम फैलने और अपने पक्षा का झूठा माहौल दिखाने के लिये कुछ कार्यकर्ताओ को प्रलोभन देकर दल बदल करवा रही है, लेकिन उसके इस झूठ के गुब्बारे की हवा मतदान के बाद निकल जायेगी। जनता मोदी से उनके 10 सालों के कामों का हिसाब मांग रही, लोग महंगाई, बेरोजगारी, किसानो की आय पेट्रोल-डीजल के दाम राशन सामग्री के बढ़ते दामों के मुद्दो पर मतदान करेगी। 10 सालों तक मोदी जी ने केवल जुमलेबाजी की सरकार चलाया है।

Related Articles

Back to top button