गोड्डा: तीसरी बार P.M बनेंगे नरेंद्र मोदी-अर्जुन मुंडा

गोड्डा: शनिवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बोआरीजोर प्रखंड के बाघमारा मेला मैदान में चुनावी जानसभा को संबोधित किया एवं राजमहल लोकसभा सीट पर BJP के प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि देश की जनता तीसरी बार Narendra Modi को P.M बनाने का मन बना लिया है क्योंकि उन्होंने आम लोगों, किसानों मजदूरों और महिलाओं के लिए काम किया है। इस राज्य को BJP शासनकाल में PM Atal Bihari Bajpayee ने इसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए अलग करने की स्वीकृति दी थी, पर राज्य का विकास नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि यहां के विधायक संसद अपने काम में व्यस्त रहे। इस राज्य में भ्रष्टाचार के कारण आज राजमहल लोकसभा के दो विधायक जेल में है, जिसमें पूर्व C.M Hemant Soren भी शामिल है। राज्य की खनिज संपदाओं को लूटने का काम राज्य सरकार में शामिल लोगों किया है, जिन्हें अपनी करनी का फल भुगतना पड़ रहा है। बिना कुछ किये जेल कोई नहीं जाता। नगद बरामद हो रहे है, जिसका हिसाब देना होगा। आदिम जनजाति के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 24000 करोड़ विकास के लिए योजना बनाई गई है, जिससे दामिन ए कोह में रहने वाले आदमी जनजाति के गांव में स्कूल ,सामुदायिक भवन, खेती के समान ,पानी आदि सारी सुविधाएं पहुंचानी है।

गोड्डा: also read-Entertainment News: मुनव्वर फारूकी हुए अस्पताल में भर्ती, हालत बिगड़ी

उन्होंने हर गांव विकसित करने और विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने को लेकर एक जून को होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके पूर्व उनके आगमन पर जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, कमल किशोर भगत, सिमोन मालतो, अनिता सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष चंदा किस्कू, ओमकार साह सहित बीजेपी नेताओ ने अर्जुन मुंडा का जोरदार आदिवासी परंपरागत तरीके से स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button