Anant Ambani- Radhika Merchant Wedding: सारी रस्में हुई पूरी, आज हो जाएँगे एक दूसरे के ये कपल

Anant Ambani- Radhika Merchant Wedding: दो दो वर्ल्ड हो गए एक भारत जीत भी गया, न जाने कितनी शादियाँ हो गयी, न जाने कितने इवेंट्स बीत गए पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी है की पूरी होने का नाम नहीं ले रही है। ये लाइन्स मेरी नहीं है ये सोशल मीडिया पर अपनी फ़्रस्ट्रेशन निकालने वाले उन कुछ यूजर्स की है जो अनंत और राधिका की शादी के फंक्शन्स देख-देख कर अपनी भड़ास निकाल रहे थे। पर अब शादी के सारे फंक्शन्स ऑलमोस्ट कम्पलीट हो चुके है और आज राधिका और अनंत 7 फेरे लेने जा रहे। मोस्ट अवेटेड शादी को अटेंड करने के लिए देश-विदेश से मेहमानों का आना शुरू हो गया है। अब आप सोच रहे होंगे की शादी में आखिर कौन कौन सी हस्तियाँ शामिल होने वाली हैं, तो इस वीडियो में आपको सारी अपडेटस मिलने वाली है।

भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, ये मोस्ट अवेटेड शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में होने वाली है।इस शादी में शिरकत करने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर कारकारों तक बड़ी बड़ी हस्तियां मुंबई पहुंचने लगी हैं। ब्रिटेन के पूर्व मुख्यमंत्री टोनी ब्लेयर और बोरिस जॉनसन भी भारत पहुंच गए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मुंबई पहुंच चुकी है।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए है। इंडिया गठबंधन के कई नेता शादी में नजर आ सकते है, गुरुवार को ममता बनर्जी के मुम्बई पहुंचने पर रिलाइंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश ने उनका खासा स्वागत किया था, शादी के दौरान अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात लगभग तय मानी जा रही है।

Anant Ambani- Radhika Merchant Wedding: also read-New Delhi- गंभीर चाहते हैं मोर्ने मोर्केल गेंदबाजी कोच बनें; बीसीसीआई ने अभी तक नहीं लिया अंतिम फैसला

पोलिटिकल बैकग्राउंड से किसे मिला निमंत्रण?  

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश को भी न्‍योता दिया गया है. इसके साथ ही, एमके स्टालिन, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के भी शामिल होने की भी उम्‍मीद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button